News

Tuesday 27 December 2011

यूपी के आगे बढ़े बिना देश नहीं चमकेगा- राहुल

cleanmediatoday.blogspot.com
यूपी के आगे बढ़े बिना देश नहीं चमकेगा- राहुल 
क्लीन मीडिया संवाददाता 


लखीमपुर खीरी, 27 दिसम्बर (सीएमसी) : कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब तक उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश नहीं चमकेगा।
 लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक समय देश को रास्ता दिखाता था, लेकिन आज वह खुद दिशाहीन है। आज वह विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है, इसलिए जब तक यह नहीं चमकेगा, तब तक देश नहीं चमकेगा।
 राहुल ने कहा कि पिछले 22 साल से यहां आपने बसपा, सपा और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को चुना। क्या मिला आपको? कुछ भी नहीं। इन दलों की सरकारों ने आपके लिए न सड़कें बनाईं, न बिजलीघर बनाए और न उद्योग लगाए। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी कोई कदम उठाया। उत्तर प्रदेश में अपने तीसरे जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन राहुल ने लोगों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें (गैर कांग्रेसी सरकारों को) आपने 22 साल दिए हैं, हमें पांच साल दीजिए। बदलाव क्या होता, यह हम आपको दिखाएंगे।
 कांग्रेस-नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के मंत्रियों ने केंद्र सरकार द्वारा विकास के लए भेजे गए धन को केवल लूटा है। कुछ पूर्व मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच चल रही है। वरिष्ठ मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भ्रष्टाचार के घेरे में हैं। भ्रष्टाचार का खुलासा इसलिए हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने आपको सूचना का अधिकार (आरटीआई) दिया।

No comments:

Post a Comment